बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुखिया चुनाव में हार गई पत्नी, सदमे से पति की हार्ट अटैक की मौत

मुखिया चुनाव में हार गई पत्नी, सदमे से पति की हार्ट अटैक की मौत

ARA : बिहार पंचायत चुनाव के पांचवे चरण का परिणाम कल जारी हो गया है। इसमें कई लोगों को खुशी मिली, वहीं बड़ी संख्या में प्रत्याशियों को निराशा का सामना करना पड़ा। लेकिन भोजपुर जिले के चरपोखरी प्रखंड के ठकुरी पंचायत से मुखिया चुनाव के लिए लिए एक महिला प्रत्याशी को दोहरी निराशा का सामना करना पड़ा है। प्रत्याशी को न सिर्फ चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है, बल्कि इस हार का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाने के कारण उनके पति की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई है। उन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था।

बताया गया कि चरपोखरी प्रखंड के ठकुरी पंचायत की मुखिया प्रत्याशी उषा देवी मुखिया का चुनाव लड़ रही थी। उन्हे और उनके पति कुमार जानकी सिंह को पूरा यकीन था कि वह चुनाव जीत जाएंगे। लेकिन हुआ इसके विपरित। पंचायत के लिलारी गांव की रहनेवाली उषा देवी चुनाव में हार गई। उन्हें सिर्फ 494 वोट मिले। चुनाव में वह चौथे स्थान पर रहीं। माना जा रहा है कि चुनाव में हारने के कारण ही उनके पति की मौत हुई है। हालांकि उनके परिवार का कहना है कि कुमार जानकी की तबीयत दो दिन से खराब थी, जिसके बाद उन्हें पटना रेफर किया गया था। जहां पीएमसीएच में उनकी मौत हो गई। चुनाव परिणाम आने से उनकी मौत का कोई मतलब नहीं है। उनको इसकी जानकारी भी नहीं थी। 

गांव में पसरा मातम 

फिलहाल मुखिया प्रत्याशी के पति की मौत के बाद परिवार सहित पूरे गांव में नए मुखिया के चयन पर खुशी मनाने की जगह मातम पसर गया है।



Suggested News