बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैमूर में 35 वीं बार घर छोड़कर भागी पत्नी, गुमसुदगी का पोस्टर लगाये घूम रहा पति, बच्चों की परवरिश बनी मुसीबत

कैमूर में 35 वीं बार घर छोड़कर भागी पत्नी, गुमसुदगी का पोस्टर लगाये घूम रहा पति, बच्चों की परवरिश बनी मुसीबत

KAIMUR : इस कलयुग के रियल जिंदगानी में पत्नी की बेवफाई ने एक पति को घूंट घूंट कर मरने को विवश कर दिया है। आलम यह है कि पति अपने दो मासूम बच्चों के साथ इस कड़ाके की ठंड में भीख मांगने को विवश हैं। अपने चार साल का बेटा अंश एवं छह माह की बेटी कृति को अपने गोद में लेकर पूरे बाजार में  घूम– घूम कर भीख मांग रहा है। इस दौरान वह अपनी पत्नी की गुमशुदगी का पोस्टर भी लेकर घूम रहा है। यह बातें आपको फिल्म की क्लाइमैक्स की तरह जरूर लगता होगा। लेकिन यह बात बिल्कुल सत्य है।

पत्नी की बेवफाई

रामगढ़ थाना क्षेत्र के ड़हरक गांव के रहने वाला कृष्ण मुरारी गुप्ता अपने पत्नी के बेवफाई से परेशान है। आलम यह है कि वह घर बार छोड़कर रामगढ़ बाजार में अपनी पत्नी का पोस्टर लेकर घूम रहे हैं और लोगों से भीख मांग रहे हैं। उनकी पत्नी पिछले कई महीनों से गायब है। जिसका अभी तक कुछ पता नहीं लगाया जा सका है। 

2017 में हुई थी कृष्ण मुरारी गुप्ता की शादी

कृष्ण मुरारी गुप्ता और उसकी पत्नी कैमूर जिले के ही रहने वाले हैं। दोनों की शादी 2017 में लव मैरिज से हुई थी। कृष्ण मुरारी गुप्ता जिले के रामगढ़ थाने का निवासी है। वही उसकी पत्नी नुआव थाने की निवासी है। कृष्ण मुरारी गुप्ता कि पत्नी शादी के एक वर्ष बाद से ही कई बार उसे छोड़ कर चली जा चुकी है। कई बार तो प्रशासनिक हस्तक्षेप के बड़े गृहस्थी जोड़ी को मिलाने का कार्य किया जा चुका है। अपने पहले पुत्र अंश को जन्म देने के छह माह बाद भी वह घर छोड़ के चली गयी थी। इस दौरान दोनो में खटास इस कदर उत्पन्न हुई कि वह अपने पति को किसी नुकीली चीजों से हमला कर फरार हो गयी। 

कृष्ण मुरारी करता है बच्चों की परवरिश 

वही कृष्ण मुरारी ने बताया कि मैं अपने दोनों मासूम बच्चों के साथ भीख मांग रहा हूं। ताकि इन दोनों की परवरिश एक अच्छे ढंग से हो सके। मेरी पत्नी शादी के बाद से ही मेरे ऊपर कहर बनकर टूट पड़ी है जो आज मेरी हालत भिखारी से बदतर हो गई है। दोनों बच्चों के जन्म के बाद से ही मैं अकेला परवरिश  कर रहा हूं। पत्नी बच्चों को जन्म देने के बाद से ही फरार चल रही है। और 5 साल में लगभग 30 से 35 बार घर से भाग चुकी है।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट

Suggested News