बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

30 साल पहले गायब पति को सामने देखकर हैरान हो गयी पत्नी, परिजनों ने फिर से कराई शादी, ग्रामीणों को खिलाया भोज

30 साल पहले गायब पति को सामने देखकर हैरान हो गयी पत्नी, परिजनों ने फिर से कराई शादी, ग्रामीणों को खिलाया भोज

BUXAR : जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिस शख्स को मृत मानकर परिजनों ने दाह संस्कार कर दिया था। उसकी पत्नी विधवा की जिंदगी जीने को मजबूर थी। वह शख्स अचानक 30 साल के बाद घर आ गया। इसके बाद घरवालों की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिजनों ने फिर से उसकी पत्नी के साथ शादी कराई। शादी में बैंड बाजे बुलाये गए। यहाँ तक की गाँववालों को भोज भी कराये गए। 


मामला जिले के कोरानसराय का है। बताया जा रहा है की कोरानसराय के रामवतार साहू का पुत्र घनश्याम तेली 30 साल पहले किसी काम से बक्सर गया था। लेकिन लौटने के दौरान बीच रास्ते से ही गायब हो गया। उस समय उसकी पत्नी मुन्नी देवी की उम्र 25 साल थी। उस समय उसके दो बच्चे थे। जबकि एक बच्चा गर्भ में पल रहा था। पति के गायब होने के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

इसके बाद परिजनों ने घनश्याम का काफी खोजबीन किया। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। पत्नी ने मान लिया की उसके पति की मौत हो चुकी है। परिजनों ने उसपर ही पति की हत्या का आरोप पर लगा दिया। इसी बीच मुन्नी देवी के ससुर की भी मौत हो गयी। ससुर के साथ ही उसके पति का भी श्राद्ध कर दिया गया। 

30 साल के बाद अचानक मुन्नी देवी को थाने से फोन आया। जिसके बाद मुन्नी देवी ने दामाद और बेटे को थाने भेजा और पति की पहचान कर पाई। अचानक पति को जिन्दा देखकर पत्नी की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिजनों ने फिर से दोनों की शादी कराई और गांवालों को भोज खिलाया गया। 

Suggested News