बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से ,विपक्ष हमलावर, स्पीकर ने उच्चस्तरीय बैठक में कई निर्देश किए जारी...

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से ,विपक्ष हमलावर, स्पीकर ने उच्चस्तरीय बैठक में कई निर्देश किए जारी...

JHARKHAND: झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुक्रवार यानी आज से शुरू हो रहा है। सत्र शुरू होने से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है। सत्र शुरू होने के पहले दिन स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाई थी, जहां उन्होंने कई निर्देश भी दिए। पांच कार्य दिवस वाले इस सत्र में 18 दिसंबर को वित्तीय वर्ष 2023-24 का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा। विधानसभा सत्र को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है।

मालूम हो कि, बुधवार को लोकसभा में दो युवकों ने सदन के अंदर कूदने की घटना को अंजाम दिया था। जिसे देखते हुए विधानसभा की सुरक्षा की भी समीक्षा की गयी है। स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। स्पीकर ने सत्र शुरू होने के पहले यानी बीते गुरुवार को उच्चस्तरीय बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, प्रतिपक्ष के नेता अमर बाउरी, संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, माले विधायक विनोद सिंह और डॉ. लंबोदर महतो के साथ की। 

बैठक में उन्होंने सदन को सुचारू रूप से चलाने को लेकर सहमति बनी। जानकारी अनुसार सत्र के पहले दिन शोक प्रकाश के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी जायेगी। 19 दिसंबर को सदन में अनुपूरक बजट पर वाद-विवाद होगा। इसके साथ ही विनियोग विधेयक सदन में पेश किए जायेंगे। सदन में अंतिम दिन 21 दिसंबर को राजकीय विधेयक व गैर सरकारी संकल्प लाए जायेंगे। सदन में सारे विधायी कार्य 20 दिसंबर तक पूरा करने को लेकर पक्ष-विपक्ष में सहमति बनी है, जिससे अंतिम दिन गैर सरकारी संकल्प पर चर्चा का समय मिल पाए।

सदन की कार्यवाही को लेकर स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने कहा कि राज्य की जनता अपनी समस्याओं और आकांक्षाओं को लेकर सदन पर निगाहें रखती है। जनता के सवाल सदन में आने चाहिए। समस्याओं व जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक बहस होनी चाहिए। 

Suggested News