डॉ. दिलीप जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने से BJP कार्यकर्ताओं में उत्साह...नयी बुलंदी हासिल करेगी भाजपा

PATNA: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल को भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. डॉ जायसवाल को प्रदेश भाजपा की कमान सौंपे जाने पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा बिहार में सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। उनकी कर्मठता और उनके अनुभव से पार्टी को प्रदेश में नयी गति मिलेगी।
प्रभाकर मिश्र ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को दिल्ली से पटना लौट रहे हैं, उनके स्वागत के लिए भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं के बीच उत्सवी माहौल है। यह तय है कि भाजपा 2025 विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी। मिश्र ने कहा कि डॉ. दिलीप जायसवाल सीमांचल के कद्दावर नेता हैं। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने से सीमांचल में खुशी की लहर है। डॉ. दिलीप जायसवाल एक अच्छे राजनेता होने के साथ-साथ बेहतर संगठनकर्ता भी हैं। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने से संगठन को मजबूती मिलेगी। डॉ. जायसवाल वर्तमान में राज्य सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री हैं। उनके नेतृत्व में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। वे लगातार तीन बार से वह विधान परिषद के सदस्य चुने जा रहे हैं।
कहा कि डॉ जायसवाल लगातार 21 वर्षों से बिहार भाजपा के कोषाध्यक्ष हैं। भाजपा ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देते हुए अभी सिक्किम राज्य का प्रभारी बनाया है। आम कार्यकर्ताओं के बीच अति लोकप्रिय डॉक्टर जायसवाल का नाम महागठबंधन के नेताओं में अपच किये हुए है।