बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादी के 7 दिन बाद ही ससुराल में नई नवेली दुल्हन फांसी के फंदे पर झुलती मिली, दहेज के दरिंदों ने पार की क्रूरता की सारी हदें...

शादी के 7 दिन बाद ही ससुराल में नई नवेली दुल्हन फांसी के फंदे पर झुलती मिली, दहेज के दरिंदों ने पार की क्रूरता की सारी हदें...

DESK: शादी के ठीक साते दिन दुल्हन की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों के बीच तरह तरह की चर्चाएं की जा रही है। पुलिस ने दुल्हे को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। 

दरअसल, यूपी के आगरा में शादी के सातवें दिन ही दुल्हन ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मायकेवालों ने इस मामले में ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाया है। मायकेवालों का कहना है कि मृतका की शादी होने के बाद से ही उसको ससुराल वाले दहेज के लिए ताना देने लगे थे। जानकारी अनुसार आगरा के त्रिवेणी नगर गढी भदौरिया के रहने वाले शू डिजाइनर आनंद कुमार की बेटी संध्या की शादी 29 नवंबर को रतनपुरा के रहने वाले ज्ञानेश कुमार से हुई थी। 30 नवंबर को बेटी की विदाई हुई। पिता ने बेटा को शादी में ढाई लाख रुपये की नगदी और एक ऑल्टो कार दी थी। शादी में 15 लाख से भी ज्यादा का खर्चा हुआ था।

वहीं मायके वालों का कहना है कि, 3 दिसंबर को मृतका अपने पगफेरे की रस्म के लिए मायके आई। इस दौरान मृतका उदास लग रही थी। जब परिवार वालों ने पूछा तो नई नवेली दुल्हन बनी बेटी ने बताया कि, उसके ससुरालवाले उसे लंबी कार और पांच लाख रुपए की नगदी की मांग कर रहे हैं और हर रोज ताना देते हैं। वहीं मां-बाप ने बेटी को सब ठीक होने की बात कह कर एक बार फिर विदा कर दिया।

बेटी मायके से विदा होकर गई और अगले दिन ससुराल से मायके वालों के पास खबर आई की संध्या ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं इस मामले में परिजनों ने दहेज उत्पीड़न मामले में पति ज्ञानेंद्र, ससुर महेश, सास तृष्णा और देवर, जेठ समेत एक दर्जन से ज्यादा लोगों पर केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस ने दुल्हे को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।    

Suggested News