बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय सदर अस्पताल में पर्स छिनकर भाग रही युवती को महिला ने रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस के किया हवाले

बेगूसराय सदर अस्पताल में पर्स छिनकर भाग रही युवती को महिला ने रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस के किया हवाले

BEGUSARAI : बेगूसराय सदर अस्पताल में उस समय अफरा तफरी मच गयी। जब एक लड़की महिला पेसेंट से झपट्टा मारकर पर्स छिनकर भागने लगी। हालाँकि महिला ने छिनतई करने के प्रयास को ना सिर्फ विफल कर दिया। बल्कि महिला ने उक्त छिनतई करने वाली लड़की को घंटों तक दबोचे रखा। 

हालाँकि देखते ही देखते वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। बाद में भीड़ द्वारा सदर अस्पताल पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई। उसके उपरांत पुलिस द्वारा उक्त आरोपी लड़की को कस्टडी में लिया गया। पीड़ित महिला पेसेंट गुलशन खातुन ने बताया कि वो चकिया थाना क्षेत्र के मल्हीपुर से इलाज के लिए सदर अस्पताल आयी थी।

इसी बीच नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी आरोपी लड़की रुखसाना द्वारा चोरी की नियत से घंटों से उसका पीछा किया जा रहा था। समय देखते ही आरोपी लड़की रुखसाना द्वारा उसके पर्स को मार लिया गया।

बाद में महिला की छोटी बच्ची द्वारा जब शोर मचाया गया। तब महिला की नज़र आरोपी चोर पर पड़ी। फिर महिला ने चोरी करते आरोपी रुखसाना को पकड़ लिया। फिलहाल इस घटना के बाद लोगों में काफी संशय बना हुआ है और लोग सीधे तौर पर इसका जिम्मेवार अस्पताल प्रशासन को मान रहे है। 

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Suggested News