बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में फांसी के फंदे से झूलकर महिला ने किया सुसाइड, पति ने विवाद के आरोप को किया ख़ारिज

भागलपुर में फांसी के फंदे से झूलकर महिला ने किया सुसाइड, पति ने विवाद के आरोप को किया ख़ारिज

BHAGALPUR : भागलपुर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परवती में बुधवार की अहले सुबह एक विवाहिता ने गले में दुपट्टा के सहारे फांसी के फंदे से झूलकर खुदकुशी कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह महिला ने अपने घर के कमरे में फंदे से झूल कर आत्महत्या कर लिया। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने की बात कही जा रही है। जबकि पति ने किसी तरह के विवाद से इनकार किया हैं।

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मौके पर एफएसएल और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। शव को फंदे से तीन घंटे बाद परिजन के निगरानी में उतारा गया। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

मृतक महिला की पहचान विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के नंदन कुमार मंडल के धर्मपत्नी जूली देवी (25) के रूप में की गई है। मृतिका को दो पुत्र है। हालाँकि आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। वहीँ मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है। 

मृतिका के पति नंदन मंडल ने बताया कि वह सुबह काम के लिए जा रहे थे। तभी कोतवाली थाना के समीप जब पहुंचा तो उनका घर से किसी ने फोन कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी के बीच कोई विवाद नहीं थी। आत्महत्या क्यों किया है। इस बात की जानकारी मुझे नहीं है। इधर घटना की जानकारी मृतिका के मायके वालों को दे दी गई है। इधर,फॉरेंसिक और एफएसएल एवं स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की आत्महत्या की वजह क्या है।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट

Suggested News