बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सासाराम में महिला ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या का लगाया आरोप

सासाराम में महिला ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या का लगाया आरोप

SASARAM : रोहतास जिले में आज एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के जमोढी गांव में एक 24 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक रूबी कुमारी के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है। 

मृतक महिला जमोढी गांव के रहने वाले सुग्रीव राम की पत्नी बताई जा रही है। बताया जाता है कि महिला का अपने ससुराल में परिवारिक तनाव चल रहा था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसी तनाव में महिला ने खुदकुशी कर ली। 

हालाँकि रूबी के मायके पक्ष के लोग इसे हत्या बता रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उधर रूबी कुमारी की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

सासाराम से राजू की रिपोर्ट 

Suggested News