बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में अज्ञात वाहन ने महिला को रौंदा, मौके पर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

नालंदा में अज्ञात वाहन ने महिला को रौंदा, मौके पर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

NALANDA: नालंदा में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृत महिला अपने पुत्र के साथ रहती थी। वहीं पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वापस अपने गांव लौट रही थी। इसी दौरान एकंगरसराय थाना क्षेत्र के बिहारशरीफ जहानाबाद मार्ग पर हिरायबिगहा गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।  

मृतका की पहचान तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के धरमपुर निवासी महेश प्रसाद की 65 वर्षीया पत्नी कांति देवी के रुप में हुई है। मृतका के पुत्र प्रभाकर रंजन ने बताया कि मां के साथ एकंगरसराय में किराया के मकान में रहता हैं। रिश्तेदार में एक शादी समारोह है। जिसमें शामिल होने के लिए कुछ सामान लेने के लिए गांव जा रही थी।

इसी दौरान जैसे ही हिरायबिगहा के पास बस से उतरी तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार वाहन रौंदते हुए निकल गया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Suggested News