बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्णिया में धान कुटाने के दौरान मशीन में फंसने से महिला की गयी जान, परिजनों में मचा कोहराम

पूर्णिया में धान कुटाने के दौरान मशीन में फंसने से महिला की गयी जान, परिजनों में मचा कोहराम

PURNEA : पूर्णिया में आज एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहाँ धान कुटवाने के दौरान एक महिला का गला होलर मशीन में फंस गया। जिससे मौके पर महिला की मौत हो गयी। घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की महिला ने ठंड के कारण गले में शॉल लपेट रखी थी। जो होलर मशीन में जा फंसा। जिसके बाद ये दर्दनाक हादसा हुआ। मृतका की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। 

घटना मीरगंज थाना के बघवा पूरब टोल की है। वहीँ मृतका की पहचान नगर पंचायत धमदाहा के मीरगंज थाना के बघवा पूरब टोल गांव के वार्ड 23 निवासी सुभाष ऋषि की पत्नी पिंकी देवी के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी देते हुए मृतका के भाई ने बताया कि दोपहर उनकी बहन धान कुटवाने एक होलर मशीन के पास गई हुई थी। काफी ठंड के कारण उसने गले में शॉल लपेट रखी थी। तभी धान कुटवाने के दौरान उनकी बहन का ध्यान हटा। जिसके बाद शॉल होलर मशीन में आ गया। जिसके बाद होलर मशीन ने महिला को अपनी ओर खींच लिया। जिसके बाद धारदार होलर मशीन में महिला का गला फंस गया। 

इस दर्दनाक हादसे के फौरन बाद मौके पर मौजूद लोगों ने होलर मशीन को बंद करवाया। वहीं महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए आनन-फानन में उसे इलाज के लिए धमदाहा रेफरल अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां इलाज के क्रम में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर जैसे ही उसके घर वालों तक पहुंची, चीख - पुकार मच गया। मृतका के 4 छोटे बच्चें है। हादसे के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पूर्णिया से अंकित कुमार झा की रिपोर्ट 

Suggested News