बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा और तोड़फोड़

वैशाली के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा और तोड़फोड़

VAISHALI : बिहार के हाजीपुर में निजी अस्पताल की मनमानी से एक महिला की जान चली गयी। बवासीर के इलाज करनेवाले अस्पताल में महिला के बच्चेदानी का ऑपरेशन कर दिया गया। जिससे ऑपरेशन के कुछ ही घंटे बाद महिला ने अपना दम तोड़ दिया। महिला मरीज के मौत के खबर के बाद परिजनों ने आक्रोशित होकर क्लिनिक में जमकर तोड़फोड़ किया। घटना की सूचना पर दलबल के साथ पुलिस क्लिनिक पहुंची। लेकिन आक्रोशित लोगों को देखते ही क्लिनिक के डॉक्टर और कर्मी क्लिनिक छोड़कर भाग गए। वहीँ क्लिनिक में अफरातफरी मचा रहा। 

मिली जानकारी के मुताबिक भगवानपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर इमादपुर की रहनेवाली महिला मरीज का इस निजी क्लिनिक में बच्चेदानी का ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। हालत नहीं सम्भलने की स्थिति में महिला को दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद वापस उसके शव को परिजनों ने क्लिनिक में लाकर रख दिया। फिर उसके परिजन और समर्थकों ने क्लिनिक में हंगामा और तोड़फोड़ किया। 

बताया जा रहा है की इस निजी क्लिनिक के गोरौल ब्रांच में भी एक सप्ताह पूर्व एक महिला मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ था। घटना जानकारी देते हुए मृतिका के पति ने बताया कि हम अपनी पत्नी के बच्चेदानी के ऑपरेशन के लिए यहां भर्ती कराये थे। ऑपरेशन के बाद मेरी पत्नी की हालत बिगड़ गयी। जब यहाँ स्थिति नहीं संभला तो उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। लेकीन इसकी मौत रास्ते में ही हो गयी। 

वैशाली से विकास महापात्रा की रिपोर्ट 

Suggested News