बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद के सदर हॉस्पिटल में इलाज के अभाव में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

औरंगाबाद के सदर हॉस्पिटल में इलाज के अभाव में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

औरंगाबाद. जिले में इलाज के अभाव में एक महिला की जान चली गई। यह मामला औरंगाबाद सदर हॉस्पिटल का है, जिसे जिले का मॉडल हॉस्पिटल के रूप में जाना जाता है। वहीं इस मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। परिजानों ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टर समय पर रहते तो मरीज की जान बच जाती।

बता दें कि आज जिले के सबसे बड़े सदर अस्पताल में दानी बिगहा की रहने वाली एक महिला की तबीयत बिगड़ने पर इलाज के लिए भर्ती किया गया। उस समय अस्पताल में कोई भी चिकित्सक उपलब्ध नहीं थे, जिसके कारण महिला का समय से इलाज नहीं हो सका और इलाज के अभाव में महिला की मौत हो गयी।

हालांकि महिला की मौत होने के लगभग 45 मिनट बाद चिकित्सक वहां पहुंचे। तबतक बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सक ने फॉर्मलिटी निभाते हुए मरीज को मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजनों ने हॉस्पिटल परिषर में ही जमकर बवाल काटने लगे। परिजनों ने आरोप लगाया कि समय से चिकित्सक मरीज को नहीं उपचार कर सके, जिसके कारण मरीज की मौत हो गई।

परिजनों ने इसकी शिकायत अस्पताल प्रबंधन से की है तथा दोषी चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं सदर अस्पताल के प्रबंधक ने बताया कि अस्पताल में निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके कारण मेन गेट से आने-जाने का रास्ता बंद है, जिसकी वजह डॉक्टर को आने में थोड़ी देर हो जाती है। इसे जल्द ही दुरुस्त कर लिया जाएगा।


Suggested News