बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में महिला की ऑपरेशन की दौरान हुई मौत, परिजनों ने किया जमकर बवाल

औरंगाबाद में महिला की ऑपरेशन की दौरान हुई मौत, परिजनों ने किया जमकर बवाल

AURANAGABAD : औरंगाबाद के अनुमंडल अस्पताल दाउदनगर में एक महिला की ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। परिजनों द्वारा चिकित्सक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया गया। वहीं नवजात को निजी अस्पताल के सीसी वार्ड में भर्ती किया गया है। मृतका अलखी कुमारी ओबरा प्रखंड के पुर्णाडीह घटारो निवासी सुभाष कुमार की पत्नी थी। 

परिजनों का कहना है कि महिला का ऑपरेशन एक महिला चिकित्सक द्वारा किया गया था। महिला चिकित्सक ऑपरेशन करके हॉस्पीटल से चली गई। उसके बाद महिला की हालत खराब होते चली गई। अन्ततः महिला की मौत हो गई। परिजनों द्वारा चिकित्सक से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो वह नहीं आईं। परिजनों का आरोप है कि महिला की मृत्यु होने के बाद रेफर का पुर्जा थमा दिया गया। 

घटना की सूचना पाकर जिला पार्षद अध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेश कुमार यादव अनुमंडल अस्पताल में पहुंच गए। उन्होंने लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि चिकित्सक की लापरवाही से महिला की मौत हुई है। रात्रि में एक भी डॉक्टर अस्पताल में नहीं रहते है। यहां तक कि ड्रेसर और अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी नहीं रहते है। 

यह लापरवाही का प्रतीक है। दोषी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। घटना की सूचना पाकर बीडीओ योगेंद्र पासवान एवं दाउदनगर थाना के सब इंस्पेक्टर रामायण शर्मा अनुमंडल अस्पताल में पहुंचकर परिजनों से बातचीत कर समझा बुझा कर मामला को शांत कराया। 

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Suggested News