बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छपरा में पुलिस को चकमा देकर थाना हाजत से फरार हुई महिला शराब तस्कर, थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी

छपरा में पुलिस को चकमा देकर थाना हाजत से फरार हुई महिला शराब तस्कर, थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी

CHAPRA : छपरा के मशरक थाना से शराब कांड संख्या 95/2023 की प्राथमिकी महिला अभियुक्त शौच जाने के बहाने महिला आरक्षी को चकमा देकर भागने में सफल हो गयी। मशरक के सेमरी निकुंभ टोला में 28 फरवरी को भारी मात्रा में मोबिल के डब्बे में पिकअप पर लदे शराब बरामदगी में नामजद एक महिला समेत चार लोगो को  गिरफ्तार किया गया था।

इसके बाद महिला लीलावती देवी को महिला आरक्षी के जिम्मे रखा गया था। रात में उक्त महिला शौच जाने के लिए बाहर निकली। काफी देर तक जब वापस नहीं लौटी तो खोजबीन जारी हुई। तब तक शराब कांड में नामजद अभियुक्त अंधेरे का लाभ उठाकर महिला आरक्षी को चकमा देकर भाग गई थी। 

घटना को लेकर महिला आरक्षी बबली कुमारी, उषा कुमारी और प्रीति कुमारी के लिखित बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताते चले कि सारण जिला मुख्यालय से 45 किमी दूर मशरक थाना से गिरफ्तार कैदी को समय से छपरा नही भेजने के कारण रोकना पड़ता है। 

महिला कैदी हाजत नही होने से महिला कैदी थाना परिसर में महिला आरक्षी के साथ रहती है। पुरुष कैदी हाजत की स्थिति भी काफी दयनीय है। एक छोटे से बदबूदार अंधेरे कमरे में कभी कभार कई कैदी एक साथ रखे जाते है।

छपरा से शशि सिंह की रिपोर्ट 

Suggested News