बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भोजपुर में रेप के बाद महिला की गोली मारकर हत्या, अर्ध नग्न अवस्था मे शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

भोजपुर में रेप के बाद महिला की गोली मारकर हत्या, अर्ध नग्न अवस्था मे शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

ARA : सोमवार की सुबह सहार थाना क्षेत्र मे एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है। महिला की गोली मारकर हत्या की गयी है। महिला का अर्ध नग्न अवस्था मे शव बरामद होने के बाद इलाके मे सनसनी फैल गई है। घटना सहार थाना के बरूही सोन नदी के बालू घाट न० 4 की है। जो स्टेट हाईवे से सटा है। मृत महिला के सीने और बाएं जाँघ मे गोली मारी गई है। 


शव मिलने की सूचना जंगल मे आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। वही मौके पर पहुँचे लोगो ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस बल ने घटनास्थल पर पहुँचकर शव के पास से तीन खोखा, एक लेडीज चप्पल और लेडीज पर्स बरामद किया है। 

वही दूसरी तरफ भोजपुर एस पी संजय कुमार सिंह ने घटना स्थल पर पहुँच घटना की जानकारी ली और बताया की मृत महिला की पहचान नही हो रही है। महिला के बाये हाथ पर गोलू दुबे का टैटू बना हुआ है। जबकि दूसरे हाथ पर मेहंदी से शिवानी नाम लिख हुआ है। भोजपुर एस पी संजय सिंह ने कहा की  घटना मे शामिल अपराधियों की शिनाख्त के लिए पटना से आई एफ एस एल की टीम ने घटनास्थल से तीन गोली का खोखा ,चप्पल ,महिला की कपड़ा और लेडीज पर्स को जाँच के लिए पटना लेती गई। साथ ही कांड की उद्भेदन के लिए साइबर सेल की मदद भी ली जा रही हैं। 

मृत महिला की अर्ध नग्न शव मिलने के कारण तरह तरह के कयास लागया जा रहा है। पुलिस हर बिंदु पर जाँच करते हुए कांड के उद्भेदन और घटना मे शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी मे लगी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

आरा से रविन्द्र कुमार की रिपोर्ट

Suggested News