बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम आवास के पास महिला ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप

सीएम आवास के पास महिला ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप

PATNA : आज पूरा देश जहाँ गणतंत्र दिवस मना रहा है। वहीँ एक महिला अचानक हाथो में किरासन तेल का गैलन लेकर सीएम आवास पहुंच गयी। जिसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया। दरअसल महिला अपने बेटी,भगिना और नाती के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंची थी। 

जहाँ उसने केरोसिन तेल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। घटना मुख्यमंत्री आवास और राजभवन के पास राजेंद्र चौक की है। हालाँकि पुलिस की तत्परता से आत्मदाह के प्रयास को विफल कर दिया गया।

मौके से सचिवालय थाने की पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है की पुलिस प्रशासन के रवैये को लेकर पीड़ितों का आत्मदाह का प्रयास किया है। उसने बताया की जमीनी विवाद से तंग आकर उसने आत्मदाह करने की कोशिश की।

लेकिन एन वक्त पर पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लीया। हालाँकि महिला ने धमकी दी है की उसकी समस्या को दूर नहीं किया गया तो ख़ुदकुशी कर लेगी। फ़िलहाल पुलिस हिरासत में ली गयी महिला से पूछताछ में जुटी है। 

पटना से अनिल कुमार की रिपोर्ट  

Suggested News