बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विधायक-सांसद के चुनाव में भी महिलाओं को 33 फीसदी मिले आरक्षण,विधानसभा में सत्ता पक्ष के महिला विधायकों ने उठाई मांग

विधायक-सांसद के चुनाव में भी महिलाओं को 33 फीसदी मिले आरक्षण,विधानसभा में सत्ता पक्ष के महिला विधायकों ने उठाई मांग

पटनाः बिहार विधानसभा की कार्यवाही चल रही है। कार्यवाही शुरू होते ही इंटरनेशनल वूमेन डे पर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी महिलाओं को बधाई दी। वहीं संसदीय कार्य मंत्री ने भी आज के दिन महिलाओं का सम्मान किया और कहा कि यह सदन हमेशा से महिलाओं के उत्थान को लेकर प्रयत्नशील रही है। वहीं आज के दिन महिला विधायकों ने सदन में मांग उठाई कि जिस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंचायती राज में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू किया है। उसी तरह से विधायक और सांसद के चुनाव के लिए भी 33 फीसदी आरक्षण लागू होनी चाहिए। इससे महिलायें राजनीतिक रूप से और भी सशक्त होंगी।

12 मार्च को सदन स्थगित रहेगा

वहीं,आज विधानसभा में आगामी 12 मार्च को विधानसभा की बैठक नहीं होने पर कार्यमंत्रणा समिति की सिफारिश पर मुहर लगा दी। इस तरह अब 12 मार्च को सदन की कार्यवाही नहीं होगी। बता दें कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने सदन में 12 मार्च को विस की कार्यवाही स्थगित रखने की मांग की थी। तब विस अध्यक्ष ने कार्य मंत्रणा समिति में इस पर चर्चा करने का आश्वासन दिया था। आज सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई। बैठक में 12 मार्च को सदन की कार्यवाही स्थगित रखने पर सहमति बनी। 



Suggested News