बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पकरीबरावां में 5 वें चरण के पंचायत चुनाव में महिलाओं ने पुरुषों से अधिक किया मतदान, इवीएम में बंद हुई 1796 प्रत्याशियों की किस्मत

पकरीबरावां में 5 वें चरण के पंचायत चुनाव में महिलाओं ने पुरुषों से अधिक किया मतदान, इवीएम में बंद हुई 1796 प्रत्याशियों की किस्मत

NAWADA : पंचायत चुनाव के पांचवें चरण में आज पकरीबरावां प्रखंड के 258 मतदान केंद्रों पर स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान संपन्न हुआ। पकरीबरावां प्रखंड में 59.68 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें पुरुषों का 56 और महिलाओं ने 63.36 प्रतिशत वोट डालकर फिर से जलवा बिखेरा है। पकरीबरामा में पांचवें चरण का वोटिंग सुबह 7:00 बजे से शुरू हुआ। जिसमें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कतार में खड़े होकर लोगों ने वोटिंग किया। 1796 प्रत्याशी चुनाव के मैदान में थे। जिनके लिए 16 पंचायत में सभी केंद्र पर वोट डाला गया है। 

बता दें कि 16 पंचायत में मुखिया पद के लिए 161 उम्मीदवार है। जबकि समिति पद के लिए 125 है।वार्ड सदस्य पद के लिए 973 है।  पंच पद के लिए 388 हैं। वहीं जिला परिषद के उम्मीदवार कुल 16 उम्मीदवार मैदान में हैं। सभी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। जनता ने अपने गांव की सरकार बनाने को लेकर अपने प्रत्याशियों के लिए वोट डाले हैं। चुनाव संपन्न होने के बाद सभी ईवीएम को नवादा KLS कॉलेज में रखा गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को सभी प्रत्याशी की भाग का फैसला आएगा। 

उधर डीएम, एसपी व एसडीओ सहित तमाम अधिकारी लगातार सभी बुथों पर निरीक्षण करते रहे। रविवार को शांतिपूर्ण तरीका से 16 पंचायत में मतदान संपन्न हुआ। दो जगह पर छिटपुट घटना की भी खबर आई। जहां पर जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी पहुंच कर मामला को शांत किया। आपस में दो व्यक्ति भीड़ गए थे। बताया गया की एक ही व्यक्ति दो बार वोट दे रहे थे। उसी दौरान दो व्यक्ति को हिरासत में भी लिया गया।   

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट




Suggested News