बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका के मजदूर उत्तरकाशी के टनल में फंसे पुत्र की झलक पाने तरस रहे मां पिता, पत्नी पहुंची उत्तरकाशी

बांका के मजदूर उत्तरकाशी के टनल में फंसे पुत्र की झलक पाने तरस रहे मां पिता, पत्नी पहुंची उत्तरकाशी

बांका- उत्तराखंड टनल में फंसे 41 मजदूरों के निकालने के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। ऑपरेशन अंतिम चरण में है। वहीं उत्तरकाशी में निर्माणधीन सुरंग में फंसने से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।जयपुर निवासी मजदूर वीरेंद्र किस्कू वहां पर पोकलेन चलाने का काम करता था। हादसे के बाद मजदूर सुरंग में फंस गया है। परिजन कुशलता की कर  कामना कर रहे है। जानकारी के अनुसार  कटोरिया प्रखंड अंतर्गत जयपुर थाना क्षेत्र के सेवानिवृत्त पंचायत सचिव एवं जीविका दीदी सुषमा हेंब्रम का पुत्र वीरेंद्र किस्कू उत्तरकाशी में निर्माणधिन में नवयुग इंजीनियरिंग लिमिटेड कंपनी में पोकलेन चलाने का कार्य करता था।जो आज 13 दिनों से टनल में फंसे हुए हैं।

बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी के यमुनोत्री नेशनल हाईवे के नीचे लंबी सुरंग बनाई जा रही थी। जिसमें युवक वीरेंद्र किस्कू भी पोकलेन से काम कर रहा था। इस दौरान अचानक एक सुरंग  में भू धंसने  सुरंग बंद हो गया।  जिसमें कुल 41 लोग सुरंग के अंदर फस गए थे। इस 41 में से एक बांका का भी मजदूर है जो पोकलेन चलाने का काम करता था। सुरंग में फंसने की खबर परिजनों को मिलते ही परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन बार-बार वीरेंद्र के सकुशल बाहर निकालने की कामना कर रहे हैं।

सेवा निवृत्त पंचायत सचिव पिता मुनीलाल किस्कू ने बताया कि दो पुत्र में से वीरेंद्र सबसे छोटा था। और वहां पर रहकर पोकलेन चलने का काम किया करता था। अचानक वहां से खबर आई की मेरा बेटा सुरंग के अंदर फस गया है। इसके बाद से हम लोगों में बेचैनी बड़ गई है।परिजनों और ग्रामीण ने सुरंग के अंदर फंसे वीरेंद्र  किस्कू  को  कुशल बाहर निकालने के लिए सरकार और प्रशासन से मांग की है। ईश्वर से लगातार प्रार्थना घर वाले और गांव वाले कर रहे हैं कि वीरेंद्र  सुरंग से कुशल बाहर आ जाए।

विरेन्द्र किस्कू का मा पिता पत्नी के अलावा तीन पुत्री व एक पुत्र हैं जो घर आने का आह जोग रहा है।


Suggested News