PURNEA : एक खेत में आप कितने तरह की फसल का उत्पादन कर सकतें हैं। शायद एक, दो या तीन…। लेकिन पूर्णिया का एक युवा किसान अपने खेतों में 36 तरह का फसल उगाते है। क़स्बा के युवा किसान अंकित ने कहा की बचपन से ही खेती का शौक रहा है। मेरे पिताजी भी किसान हैं। उन्होंने कहा की गाजर और गोभी सहित 36 प्रकार के सब्जी का फिलहाल खेती कर रहे हैं। इससे पहले एक या दो फसल लगाते थे तो ज्यादा मुनाफा नहीं हो रहा था। फिर सोचा की क्यों ना कुछ अलग किया जाए। इससे आगे जाकर हमने एक एकड़ जमीन में 36 तरह का फसल लगाएं, जो आज अच्छा मुनाफा दे रहा है।
अंकित ने बताया की जब हम छुट्टी में घर आते थे तो पापा के साथ प्रैक्टिकल करने खेत पर जाया करते थे। अब खेत में सब्जी का पौधा तैयार करते हैं, जो बहुत दूर-दूर तक जाता है। यहाँ से इसे पंजाब और हरियाणा भेजा जाता है। वहीँ जिनको मदद मदद भी चाहिए और कुछ जानकारी चाहिए तो खेत पर भी आते है।
लगभग एक एकड़ खेतों में 36 तरह की फसलें उगा रहे हैं। जिन्हें समय-समय पर अलग-अलग कटाई कर उसे बाजारों में बेचते हैं और खरीदार खुद उनके पास आकर फसल खरीदकर ले जाते हैं।
अंकित ने कहा की कृषि से मेरा लगाव रहा है। पूर्णिया जिला से पढ़ाई पूरी कर एग्रीकल्चर की पढ़ाई करने बिहार से बाहर दुसरे राज्यों में चला गया। एग्रीकल्चर की पढ़ाई पूरी कर घर आया। इसके बाद खेती शुरू की।
पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट