बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : मवेशी के लिए चारा काटने गई किशोरी से युवक ने की छेड़खानी, विरोध करने पर की जमकर पिटाई

BIHAR NEWS : मवेशी के लिए चारा काटने गई किशोरी से युवक ने की छेड़खानी, विरोध करने पर की जमकर पिटाई

GOPALGANJ : जिले के कटेया थाना क्षेत्र के गोकुला पट्टी गांव में एक किशोरी मवेशी के लिए चारा काटने खेत में गई थी। उसी दौरान गांव के एक मनचले ने उसके साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। जिसका उसने विरोध किया तो मनचले के द्वारा उसकी पिटाई कर दी गई। घटना के बाद किशोरी अपने घर आकर अपने पिता से इसकी शिकायत की। जिसके बाद शिकायत करने पीडिता के पिता आरोपी के घर गए। लेकिन कार्रवाई करने के बजाय मनचले के पिता और परिवार वाले किशोरी के घर पर आकर लाठी डंडे से उसके घर वालों पर हमला कर दिया। जिससे कुल 4 लोग घायल हो गए। 

उस मामले में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें आप देख सकते हैं कि किशोरी के परिवार वालों को किस तरह से मनचले के घर वाले लोग लाठी-डंडे से पिटाई कर रहे हैं। पिटाई से घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया। 

इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस के मुताबिक पूरे मामले की जांच की जा रही है। जो भी आरोपी होगा उसे बख्सा नहीं जाएगा और आरोपी पर कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया जाएगा।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट 

Suggested News