गोपालगंज रेलवे स्टेशन पर नशाखुरानी गिरोह का शिकार हुआ युवक, पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती

गोपालगंज रेलवे स्टेशन पर नशाखुरानी गिरोह का शिकार हुआ युवक,

GOPALGANJ : पूर्वोत्तर रेलवे के गोपालगंज रेलवे स्टेशन के पास नशे के हालत भटक रहे एक युवक को डायल 112 की टीम ने इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक का इलाज डॉक्टर के देखरेख में चल रहा है। 

वही डायल 112 की टीम ने युवक के परिजनो को सूचित कर दिया है। युवक की पहचान यूपी के बलरामपुर थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव निवासी कृपा राम के बेटा अवधेश कुमार के रूप में किया गया। 

इस संदर्भ में डायल 112 की टीम में शामिल पुलिस कर्मियों ने बताया की यूपी के बलरामपुर निवासी युवक अवधेश कुमार किसी ट्रेन द्वारा कही जा रहा था। इसी बीच उसे नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों द्वारा उसे नशा खिला दिया गया था। इसके बाद उसके पास रखे सारा समान लेकर बदमाश फरार हो गए। 

यात्रियों ने उसे गोपालगंज स्टेशन पर उतार दिया। जहां वह स्टेशन परिसर पर भटक रहा था और नशे के हालत में था। किसी ने इसकी सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंच कर उसे तत्काल ईलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर के देखरेख में उसका ईलाज चल रहा है। फिलहाल युवक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई है। परिजन अस्पताल पहुंच रहें है।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट