बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीतामढ़ी में आपस में भिड़े युवक, बीच बचाव करने आई महिला पर मुखिया ने किया हमला, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

सीतामढ़ी में आपस में भिड़े युवक, बीच बचाव करने आई महिला पर मुखिया ने किया हमला, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

SITAMARHI : जिले में एक वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें तीन युवक आपस में झगड़ा करते नजर आ रहे है। उन्हें छुड़ाने को लेकर एक अर्द्धनग्न महिला बीच बचाव करती नजर आ रही है। इतने में एक व्यक्ति जो कुछ दूरी पर खड़ा है। 


अचानक से महिला पर लाठी चलाना शुरू कर देता है। वायरल वीडियो बैरगनिया थाना क्षेत्र के परसोनी वार्ड 4 का बताया जा रहा है। हालाँकि NEWS4NATION इस वायरल विडियो की पुष्टि नहीं करता है। 

लेकिन 15 सेकेंड के इस वायरल वीडियो के बारे में लाठी चलाने वाले परसौनी पंचायत का मुखिया बद्री सिंह यादव बताया जा रहा है। वायरल वीडियो के संबंध में पुलिस भी जांच कर रही है। 

वीडियो में मारने वाले का चेहरा स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। हालाँकि थानाध्यक्ष ने बताया की वायरल वीडियो के संबंध में जानकारी मिली है। एफआईआर दर्ज कर  ली गयी हैं। वायरल वीडियो की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट 

Suggested News