बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अररिया में स्नान के दौरान नहर में डूबने से युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

अररिया में स्नान के दौरान नहर में डूबने से युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

ARARIA : कल बिहार सहित देश के कई राज्यों में धूमधाम से होली मनायी गयी। लोगों ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर त्यौहार की शुभकमना दी। लेकिन पर्व के खत्म होते ही जिले के फारबिसगंज में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। 

जहाँ कोठीहाट नहर में स्नान करने के क्रम में डूबने से  एक युवक की मौत हो गई। घटना के संदर्भ में स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक अपने मौसी के यहां आया हुआ था। आज नहर में नहाने के लिए आया था। जहाँ स्नान के दौरान नहर में डूबने से उसकी मौत हो गई। 

युवक फारबिसगंज के वार्ड संख्या एक का रहने वाला था। युवक के साथ अन्य दो युवक भी नहा रहे थें, जो तैर कर बाहर निकल गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई हैं। वहीं युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

अररिया से मंटू भगत की रिपोर्ट 

Suggested News