भागलपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BHAGALPUR : भागलपुर में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां बाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूगंज मोड़ के समीप विजय मंडल पिता पचकौड़ी मंडल घर धूरिया की अज्ञात वाहन से धक्का लगने के कारण उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई है। 

वही घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को मिलते ही स्थानीय बाथ थाना मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया गया है। 

वहीं परिजनों द्वारा बताया जा रहा है कि विजय मंडल हर रोज की तरह अपना काम कर अपना घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से  उनकी मौत हो गई।वही घटना की सूचना घर वालो को मिलते ही घर में कोहराम मच गया है।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट