बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सासाराम में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से हुआ जख्मी

सासाराम में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से हुआ जख्मी

SASARAM : जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के टेकारी तथा सबराबाद के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया हैं। 

मृतक अजीत राम के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। जबकि छोटन राम का इलाज सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि दोनों एक ही बाइक से जा रहे थे। 

इसी दौरान टेकारी से आगे बढ़ने पर सबराबाद से पहले वाहन की चपेट में आ गए। जिससे गंभीर चोट लगी। चोट के कारण टेकारी निवासी सम्मुख राम का पुत्र अजीत राम की मौत हो गई। वही बनारसी राम का पुत्र छोटन राम का इलाज चल रहा है। परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। उधर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। 

सासाराम से राजू की रिपोर्ट 

Suggested News