बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में युवक की शराब पीने से हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

गया में युवक की शराब पीने से हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BODHGAYA : बोधगया थाना क्षेत्र के सिलौंजा गांव के दशरथ नगर में शनिवार को शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हो जाने की आशंका जताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक राजेश मांझी सिलौंजा के शिकीशन मांझी का दामाद था। जो शराब पी कर हमेशा नशा में रहता था। हालांकि इस सम्बंध में ग्रामीण कुछ भी बताने से परहेज कर रहे है। 

लेकिन सूत्रों के अनुसार सिलौंजा गांव के हरिजन टोली में राजेश मांझी शराब पी कर आया था। साथ ही दो तीन दिन से राजेश मांझी की तबियत भी खराब थी। इसके बाबजूद भी वह देशी शराब का सेवन कर रहा था। जिससे उसकी मौत हो गई है। 

वही ग्रामीणों ने कहा कि सिलौंजा बेलवा ताड़ और दशरथ नगर में धड़ल्ले से देशी शराब का धड़ल्ले से कारोबार किया जा रहा है। साथ ही महुआ के साथ साथ यूरिया खाद का भी मिलावट कर शराब वनाई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार राजेश मांझी का उम्र 32 वर्ष था। उसके दो छोटे छोटे बच्चे भी है,जिसका परवरिश करने वाला अब कोई नहीं है। युवक की मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा है। 

बोधगया से संतोष कुमार की रिपोर्ट 



Suggested News