बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

NAWADA NEWS : पोखर में डूबने से युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

NAWADA NEWS : पोखर में डूबने से युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

NAWADA : जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के कहुआर गांव में पोखर में डूबने से 33 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. जिसके बाद गांव में कोहराम मच गया है. बताया जा रहा है की मृतक रामाश्रय सिंह के 33 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार की मौत पोखर में डूबने से मौत हुई है।

रविवार को मृतक के शव को पोखर के पानी में देखा गया। घटना की सूचना पुलिस को दिया गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया। 


मृतक के परिजनों ने बताया कि शनिवार को शाम में संतोष कुमार लापता हो गए थे। सुबह जानकारी मिली तो हम लोग आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। पोखर से शव को बाहर निकाला गया। तबतक संतोष कुमार की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया है। लोगों को रो रोकर बुरा हाल हो रहा था और आसपास के लोग सांत्वना देने में लगे रहे।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News