बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में करंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

औरंगाबाद में करंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

AURANGABAD : जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के मनवादोहर गांव में उस समय मातम पसर गया। जब करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनवादोहर गांव निवासी नगेशर सिंह भोक्ता के पुत्र अमरेश सिंह भोक्ता के रूप में किया गया है। 


मृतक अपने पीछे 3 पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गया है। मृतक पेशे से ट्रक चालक था, जो दशहरा पर्व मनाने अपने परिवार के साथ घर आया था। मृतक के परिजनों ने बताया  कि आज वह अपने गांव के बधार में घूमने गया हुआ था। 

तभी झूलते हुए बिजली तार के चपेट में आ गया और बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सकों ने सदर अस्पताल औरंगाबाद के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। 

घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंतिम परीक्षण के बाद मदनपुर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद मृतक के पत्नी अनीता देवी का रो रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और बिहार सरकार से मृतक के परिजन को मुआवजा देने की मांग की है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News