बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में युवक की संदेहास्पद परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने पत्नी पर अवैध सम्बन्ध का लगाया आरोप, कहा ससुरालवालों ने की हत्या

नवादा में युवक की संदेहास्पद परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने पत्नी पर अवैध सम्बन्ध का लगाया आरोप, कहा ससुरालवालों ने की हत्या

NAWADA : जिले के नरहट थाना क्षेत्र के बिहारी बीघा गांव में पति-पत्नी के विवाद में पति की संदेहास्पद मौत हो गई। वहीं मृतक के परिजनों ने ससुराल वालों पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। 


मृतक नवलेश यादव के भाई मिथिलेश यादव ने बताया की नवलेश की पत्नी पूजा देवी का अपने जीजा से अवैध संबंध चल रहा था। जिसका नवलेश हमेशा विरोध किया करता था। इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच हमेशा विवाद भी हो रहा था। जिसको लेकर पत्नी हमेशा मायके में ही रह रही थी। 

बीते शुक्रवार को ही नवलेश की पत्नी ससुराल आई थी और सोमवार को दोनों पति-पत्नी में फिर विवाद हुआ। जिसके बाद पंचायती कर मामला को सुलझाने का प्रयास किया गया। लेकिन दोनों के बीच सुलह नहीं हो पाया। जिसके बाद वह फिर मायके चली गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि सोमवार की रात्रि ही नवलेश की पत्नी अपने अन्य परिजनों के साथ ससुराल आई और पति के साथ मारपीट करते हुए उसे जहर खिलाकर हत्या कर दिया। उसके बाद सभी लोग फरार हो गए। 

वही नरहट थाना प्रभारी सरफराज इमाम ने बताया की सूचना पर पहुंचे तो देखें की मृतक के मुंह से झाग निकल रहा था। प्रथम दृष्टया में जहर खाने से मौत होने की बात कह रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। आवेदन के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News