बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भोजपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए विवाद में युवक की हुई हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

भोजपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए विवाद में युवक की हुई हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

ARA : बीते सोमवार को नगर थाना क्षेत्र के छोटकी सिंगहि गाँव मे लोंडा नाच के विवाद में चली गोली से एक युवक की मौत हो गई थी। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिनका इलाज निजी नर्सिंग होम मे चल रहा है। सूत्रो की माने तो बीते सोमवार की देर शाम सूर्य भगवान की मूर्ति विसर्जन कर नगर थाना क्षेत्र के छोटकी सिंगहि गाँव के लोग वापस आ रहे थे। पूजा कमेटी के तरफ से बिसर्जन कार्य क्रम मे डी जे और लोंडा डांस का भी आयोजन किया गया था। 


मूर्ति बिसर्जन के बाद सभी लोग वापस सिंगहि आ रहे थे। तभी सरैया मे लोंडा डांस को लेकर गाँव के ही लोग आपस मे भीड़ गए। हल्की नोक झोंक के साथ मामला शांत हो गया। लेकिन जब दोनो पक्षो के लोग गाँव पहुँचे तब मामले ने फिर तुल पकड़ लिया। जिसमे एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुस कर मारपीट करने लगे। जिससे नाराज घर वालो ने अपने लाइसेंसी राइफल से गोली चला दी जो तीन लोगो को लग गई। गोली चलने के बाद अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। मौके पर मौजूद लोगो ने तीनो जख्मी लोगों को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम ले गए। जहाँ एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। लेकिन उसकी मौत हो गई।

मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने आरा सिन्हा मार्ग को छोटकी सिंगहि मोड़ के पास बीच सड़क पर शव रख कर जाम कर दिया। जाम कर रहे लोगों ने मृतक के आश्रित को 25 लाख मुआवजा और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग किया है। समाचार लिखे जाने तक जाम लगा हुआ है। सड़क जाम की सूचना पर डी एस पी हेड कार्टर दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुँच गए है। सूत्रों की माने तो घटना के समय पहुंची पुलिस ने गोली चलाने के आरोपी के घर पहुँचकर राइफल और दो महिला सहित तीन को हिरासत मे ले लिया है। जबकि हत्या का आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया है। 

आरोपी मूल रूप से बडहरा थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर सेमारिया का रहने वाला बताया जाता है जो वर्तमान मे नगर थाना क्षेत्र के छोटकी सिंगहि मे मकान बनाकर रहता है। घायल तीन लोगों में दो लोग आपस में चचेरे भाई है जबकि एक बगल का पड़ोसी हैं जिसकी मौत हो गई। घायल युवकों में नगर थाना क्षेत्र के छोटकी सिंगही खुर्द निवासी भोदा सिंह के 25 वर्षीय पुत्र सागर कुमार और उनके चचेरे भाई अभिषेक कुमार जो वार्ड नंबर 1 के नगर निगम प्रत्याशी मीरा देवी के पुत्र हैं। वहीं तीसरा मृत युवक  सिंगही गांव निवासी देवजी सिंह के 26 वर्षीय ढेमन कुमार बताया जा रहा है।

आरा से रविन्द्र की रिपोर्ट 

Suggested News