बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में दहशत फैलाने के लिए युवक ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हथियार के साथ किया गिरफ्तार

गोपालगंज में दहशत फैलाने के लिए युवक ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हथियार के साथ किया गिरफ्तार

GOPALGANJ : जिले के नगर थाना क्षेत्र के बसड़ीला बाजार में पुलिस ने दीपावली की रात फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक के पास से पुलिस ने देसी पिस्टल, चाकू और मोबाइल के साथ 21 हजार रुपए नगद बरामद किया है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान दीपक कुमार के रूप में की गई।

घटना के संदर्भ में सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया की दीपावली की रात एक युवक द्वारा फायरिंग कर दहशत फैला दिया था। इसकी सूचना पाकर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। 

कहा की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक दीपक कुमार को छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल, दो चाकू, दो मोबाइल और 21 हजार रुपए नगद बरामद किया गया है। फिलहाल गिरफ्तार अपराधी के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट

Suggested News