बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सासाराम में युवक ने 5 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सासाराम में युवक ने 5 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

SASARAM : जिले के कछवा सहायक थाना क्षेत्र के 'समहुता मठिया' गांव में एक 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात के संबंध में बताया जाता है कि गांव के ही रोहित गिरी नामक 19 वर्षीय युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है। 

दुष्कर्म पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि पंचायत चुनाव के रंजिश के कारण उसके बच्ची के साथ दुष्कर्म की गई है। उसने आरोप लगाया कि एक उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने के दौरान ही कुछ लोगों ने उसे धमकी दी थी कि चुनाव परिणाम में अगर गड़बड़ी हुई तो इसका अंजाम भुगतना होगा। आरोप है कि चुनाव हार जाने के कारण ही प्रतिपक्ष के लोगों ने बहका कर एक युवक से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिलवाया है। 

पीड़िता के पिता ने यह भी बताया कि मतगणना को लेकर वे लोग सासाराम गए हुए थे, उसी दौरान जब पराजय का परिणाम सामने आया तो उसकी बच्ची के साथ घर से उठाकर हैवानियत की गई। मामले की शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़ित बच्ची का मेडिकल जांच के उपरांत उसे घर भेज दिया गया है। लड़की की स्थिति सामान्य है।

सासाराम से राजू की रिपोर्ट  


Suggested News