बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में ससुराल से लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

नवादा में ससुराल से लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

NAWADA: नवादा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल है। दरअसल, घटना सिरदला थाना क्षेत्र के शाहपुर पेट्रोल पंप के पास का है। मृतक की पहचान गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के नगमा टोला सीपुर निवासी मिथिलेश राजवंशी के 26 वर्षीय पुत्र चंदन राजवंशी के रूप में किया गया। 

बताया जा रहा है कि 2 दिन बाद युवक कमाने के लिए गुजरात जाने वाला था। गुजरात जाने से पहले वह ससुराल के लोगों से मिलने गया। ससुराल से युवक बाइक से घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने उसके बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे चार माह की गर्भवती पत्नी के साथ एक दो साल का बेटा को छोड़ गया है। मौत ने पूरे परिवार में कोहरा मचा दिया है। दर्दनाक खबर के बाद पत्नी की रो रोकर बेहाल है। गर्भवती पत्नी की हालात काफी गंभीर बताई जा रहा है। पति की मौत ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। मौत की जानकारी के बाद पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया है।  

जानकारी मिलते ही सिरदला के थाना प्रभारी सरोज कुमार बताया है कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। मृतक की परिजन को सूचना देने के बाद शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया गया है। मृतक युवक अपनी ससुराल से अपना घर लौट रहा था। इस दौरान यह घटना घटी है। मृतक युवक की पत्नी गर्भवती है यह जानकारी भी प्राप्त हुआ है।

Suggested News