बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

युवा रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने मृतक के परिजनों से की मुलाकात, हर संभव मदद का दिया भरोसा

युवा रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने मृतक के परिजनों से की मुलाकात, हर संभव मदद का दिया भरोसा

पटना. औरंगाबाद के दाऊदनगर प्रखंड के बड़की कर्मा में संजय यादव के पुत्र विक्रम यादव को 4 दिन पहले कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा चाकू से हत्या कर दिया गया था। इस पर रालोजपा यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने पीड़ित परिवार के घर जाकर मुलाक़ात कर सांत्वना व्यक्त किया। साथ ही कुछ आर्थिक मदद भी की। विक्रम के दो छोटे बच्चे हैं, उनकी पढ़ाई में युवा रालोजपा हर संभव मदद करेगी।

स्थानीय प्रशासन से बात किया दोषियों को गिरफ़्तार कर सख़्त कारवाई करने की मांग की। साथ में मोहन सिंह यादव, रालोजपा प्रदेश सचिव सतेंद्र पासवान, दिनेश शर्मा, धर्मेंद्र यादव, गोविंद यादव, मंतोष पासवान, बिट्टू दुबे आदि भी उपस्थित थे।

वही दूसरी तरफ़ दाऊदनहर पुरानी शहर निवासी दिनेश यादव जी के 20 वर्षीय पुत्र को भी 3 दिन पहले कुछ असामाजिक तत्व के लोगों ने हत्या कर दिया था। उनके घर जाकर पीड़ित परिवार से मुलाक़ात कर सांत्वना व्यक्त किया एवं प्रशासन से बात की। इस दौरान जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ़्तार कर सजा दिलाने की मांग की।


Suggested News