बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फरपुर में पोखर से युवक का शव बरामद, हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर में पोखर से युवक का शव बरामद, हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में पुलिस ने पोखर से युवक का उपलाता हुआ शव बरामद किया है। वह व्यक्ति दो दिनों से घर से लापता था।  पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही हैं। घटना मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव की है जहां एक पोखर में युवक का शव उपलाता हुआ मिला है। 


घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सदर थानेदार सत्येंद्र मिश्र मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। मृतक की पहचान मनियारी थाना के पुरुषोत्तमपुर के मनीष कुमार (40) के रूप में हुई है। 

मौके पर पहुंचे मृतक के भांजे सौरभ ने बताया की वे दो दिनों से लापता थे। शेरपुर में ही अपनी बहन के घर पर रहकर मेहनत मजदूरी करते थे। दो दिन पहले घर से काम के सिलसिले में निकले थे। लेकिन लौट कर घर नहीं पहुंचे। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान आज शव बरामद हुआ। मिली जानकरी के मुताबिक मनीष शादीशुदा था। लेकिन पत्नी से विवाद होने के कारण अकेले रहता था। 

थानेदार का कहना है की पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं को देखा जा रहा है। मनीष कहां काम करता था। इसका भी पता किया जा रहा है। ताकि उसके साथ काम करने वालों से पूछताछ की जा सके। तभी घटना का कारण सामने आएगा। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शरीर पर कोई जख्म के निशान नहीं मिले हैं। पानी में रहने के कारण शव फुल चुका है।

मुजफ्फरपुर से गोविन्द की रिपोर्ट 

Suggested News