बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में विस्फोट से गंभीर रूप से जख्मी हुआ युवक, अस्पताल में चल रहा है इलाज

भागलपुर में विस्फोट से गंभीर रूप से जख्मी हुआ युवक, अस्पताल में चल रहा है इलाज

BHAGALPUR : जगदीशपुर थाना क्षेत्र के शेद्पुर में विस्फोटक पदार्थ से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे जगदीशपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देख जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बम बनाने के दौरान व्यक्ति विस्फोट से घायल हुआ है। 

लेकिन परिजन का कहना है कि पटाखा विस्फोट होने से घटना घटी है। घायल युवक की पहचान रामसर निवासी धर्म सिंह के रूप में की गयी है। बताया जा रहा है की धर्म सिंह रंग पेंट का काम करता था। हालांकि जख्मी युवक के परिजनों ने बताया की सुबह 7 बजे वह ससुराल सेदपुर गया हुआ था। घायल की पत्नी अंजू देवी ने कुछ भी बताने से इनकार किया है। 

वहीँ घायल युवक के साला ने बताया कि वह लोग खेत गए हुए थे। घटना की जानकारी मिलने पर आनन-फानन में वह वापस घर लौटे। उसके बाद देखा कि विस्फोट से उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। दरअसल इस विस्फोट में प्राइवेट पार्ट समेत कई अंग पर काफी चोट लगी है। उसका इलाज जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। हालाँकि स्थिति नाजुक बनी हुई है। 


भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट 

Suggested News