बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

युवक की गोली मारकर की हत्या, पंचायत चुनाव से जोड़ा जा रहा है कनेक्शन

 युवक की गोली मारकर की हत्या, पंचायत चुनाव से जोड़ा जा रहा है कनेक्शन

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर का कांटा थाना क्षेत्र आज सुबह गोलियों की आवाज से थर्रा उठा। यहां अज्ञात  अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृत युवक की पहचान मोहम्मद निजाम पिता मो.रफीक ग्राम हरचंदा उम्र लगभग 35 वर्ष हरचंदा निवासी के रूप में हुई है। हत्या की घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई है। वहीं सूचना के बाद पुलिस भी कार्रवाई के लिए पहुंच गई है। 

घटना थाना क्षेत्र के पानापुर करियात ओपी क्षेत्र के पानापुर की बताई जा रही है। जहां मंगलवार सुबह हत्या की यह घटना सामने आई है। बताया जाता है कि वह हरचंदा गांव का निवासी था और छोटी गाड़ियां चलवाने का व्यवसाय करता था। इसके साथ वह जमीन खरीद बिक्री का भी धंधा करता था।गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर एक चवर में उसकी लाश मिली है। घटनास्थल पर भारी भीड़ जुटी हुई है। कांटी थाना के साथ पानापुर ओपी पुलिस और डीएसपी वेस्ट अभिषेक आनंद भी मौके पर पहुंच चुके हैं। गोली युवक के माथे में ठीक बीच में मारी गयी है। मौके से एक पिस्टल भी बहामद किया गया है।  

मृतक की पत्नी रेहाना खातुन ने बताया है कि निजाम ने हरचंदा पंचायत समिति सीट से चुनाव भी लड़ा था। चुनाव में उसकी हार हुई थी। पत्नी ने कुछ लोगों पर शक जाहिर करते हुए पुलिस को उनका नाम भी बताया है। निजाम सोमवार को घर पर ही था। दोपहर में तीन लोग आए और उसे बुलाकर ले गये। रात को वह घर नही लौटा। सुबह में चंवर में उसका शव मिलने की जानकारी मिली।

वहीं, घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों की काफी भीड़ जुटी हुई है। ओपी अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह व पानापुर पुलिस  मौके स्थल पर पहुँचकर पूरे मामले की तफ्तीश में जुटे हुए हैं।


Suggested News