बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ONE NATION ONE ELECTION : एक राष्ट्र एक चुनाव के प्रस्ताव को मंजूरी देकर मोदी सरकार ने ऐतिहासिक और अभूतपूर्व काम किया हैं : अरविन्द सिंह

ONE NATION ONE ELECTION : एक राष्ट्र एक चुनाव के प्रस्ताव को मंजूरी देकर मोदी सरकार ने ऐतिहासिक और अभूतपूर्व काम किया हैं : अरविन्द सिंह

PATNA :- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि एक राष्ट्र, एक चुनाव यह मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला हैं। मोदी कैबिनेट ने वन नेशन-वन इलेक्शन के प्रस्ताव को मंजूरी देकर अभूतपूर्व काम किया हैं। यह महत्वपूर्ण निर्णय चुनावी प्रक्रिया को सरल और सुव्यवस्थित बनाने की ओर एक बड़ा कदम है। मोदी सरकार के इस दूरदर्शी कदम के लिए धन्यवाद।

वन नेशन-वन इलेक्शन से देश का अरबों-खरबों रुपया बचेगा। गरीबों का पैसा बार-बार चुनाव में खर्च होता है। वह उनके विकास और तरक्की पर खर्च होगा इसलिए कुछ लोगों का सीना फट रहा है। अरविन्द सिंह ने कहा कि घपले-घोटाले की राजनीति करने वाले को डर लग रहा है कि जनता का विकास होगा तो परिवारवाद पर प्रहार होगा। हमेशा देश में कहीं ना कहीं चुनाव होते रहते हैं इससे विकास कार्य बाधित होता है। और अगर सारे इलेक्शन एक साथ होंगे तो इससे अरबो खरबो रुपया, समय और संसाधनों की बचत होगी जिसे जनता के हितों के लिए कार्य किए जा सकेंगे इसका स्वागत किया जाना चाहिए।*

 वन नेशन-वन इलेक्शन से जनता के बीच अपना जनाआधार खो चुके भ्रष्टाचारियों और परिवारवाद वालों को डर लग रहा है।  क्योंकि यह सभी विपक्षी महाठगबंधन के लोग जानते हैं कि देश में अगर अभी चुनाव हो गया तो स्वार्थी महागठबंधन को जनता धूल चटाने का काम करेगा इसीलिए ये सभी बौखलाए हुए हैं। और वन नेशन वन इलेक्शन का विरोध कर रहे है।

Editor's Picks