बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने का चिराग पासवान का ये है प्लान, धनबाद की रैली में हो गया ऐलान

Chirag Paswan's plan

Jharkhand News: बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। बिहार की कई पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। इसी कड़ी में लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने झारखंड में जन आक्रोश रैली को संबोधित किया। चिराग की पार्टी ने झारखंड के धनबाद में "जन आक्रोश रैली" की आयोजन किया था। 

इस दौरान चिराग पासवान ने कहा कि, पिछले चुनाव में हमलोगों को बांटने के लिए विपक्ष ने एक और झूठ बोला। कहा-आरक्षण और संविधान को समाप्त कर दिया जाएगा। आज आपलोगों से मैं ये वादा करके जाता हूं कि जबतक चिराग पासवान जिंदा है, ना आरक्षण को कोई खतरा है और ना ही संविधान को कोई खतरा है। उन्होंने कहा कि खतरा तो मुख्यमंत्री हेमंत सेरेन और उनके गठबंधन से है। इन लोगों ने भ्रष्टाचार करके अकूत संपत्ति जमा कर ली, अपने सात पुश्तों का इंतजाम कर लिया। लेकिन, युवाओं के लिए कोई काम करना जरूरी नहीं समझा। ये लड़ाई विकसित झारखंड बनाने की है। झारखंड की अस्मिता की ये लड़ाई है, और ये लड़ाई हमसभी को एकजुट होकर लड़ने की जरूरत है।


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, महागठबंधन में शामिल दल यहां के युवाओं को जात-पात, धर्म-मजहब में बांटकर रखना चाहते हैं। आज जरूरत है, इन सबसे उपर उठाकर जमात की बात करने की। गरीब, युवा, किसान, महिला और मजदूरों की बात करने की। तभी हम सही मायने में एक विकसित झारखंड का निर्माण कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि, जबतक विकसित झारखंड का निर्माण नहीं कर दूंगा, जबतक आपका हक-अधिकार नहीं दिला दूंगा, तबतक चैन की सांस नहीं लूंगा। यहां के 65 प्रतिशत युवाओं की उम्र 35 वर्ष से कम है। अगर हम एकजुट हो जाएं तो दुनिया की कोई भी ताकत हमें विकसित होने से नहीं रोक सकती है।

Editor's Picks