PURNEA NEWS : धमदाहा विधानसभा क्षेत्र में ग्राम गौरव यात्रा पर निकलेंगी मंत्री लेसी सिंह, 21अक्टूबर को होगी शुरुआत

PURNEA NEWS :ग्राम गौरव यात्रा के तहत बिहार सरकार खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह 21 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक धमदाहा विधानसभा क्षेत्र में रहेंगे।इस कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता अभिया

लेसी सिंह यात्रा

PURNEA NEWS : ग्राम गौरव यात्रा के तहत बिहार सरकार खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह 21 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक धमदाहा विधानसभा क्षेत्र में रहेंगे। इस दौरान, जदयू के प्रदेश महासचिव आशीष कुमार बाबू ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में विशेष रूप से बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, जो सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

इस कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाएंगी और युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करेंगे। इसके अलावा प्रत्येक पंचायत में फलदाई वृक्ष दान किए जाएंगे और लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जाएगा।

आशीष कुमार बाबू ने बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग 150 से 200 महिलाओं को ग्राम गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा, जो सामाजिक कार्यों में रुचि रखती हैं। इसके अलावा, युवाओं को भी इस कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा, जो देश का भविष्य है।

Nsmch
NIHER

इस कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक कार्यों में लोगों को जागरूक करना और पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करना है। मंत्री लेसी सिंह की इस पहल का उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।


पटना से देवांशु प्रभात की रिपोर्ट