UP NEWS: मनोहर लाल धाकड़ के बाद भाजपा की महिला नेता के बेटे का 130 अश्लील वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

मैनपुरी: हाल ही में मंदसौर में सामने आए भाजपा जिलाध्यक्ष के वीडियो कांड के बाद अब मैनपुरी से भी एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। मैनपुरी शहर के एक मंडल की भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष के बेटे के करीब 130 अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। इन वीडियो में वह एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहा है। वीडियो शहर के अलग-अलग होटल और रेस्टोरेंट में रिकॉर्ड किए गए हैं।
कथित युवक विवाहित, प्रेमिका भी शादीशुदा
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, वीडियो में दिख रहे युवक की शादी पहले ही हो चुकी है और उसकी पत्नी से पिछले चार वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था और अक्सर उसे अश्लील वीडियो दिखाकर परेशान करता था। पत्नी की शिकायत पर पूर्व में पुलिस को भी बुलाया गया था, लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण मामला दबा दिया गया।
130 वीडियो आखिर वायरल कैसे हुए?
सबसे बड़ा सवाल यही है कि इतनी बड़ी संख्या में वीडियो एक साथ कैसे सार्वजनिक हो गए। चर्चा है कि या तो यह खुद युवक, उसकी प्रेमिका या फिर किसी अन्य व्यक्ति द्वारा जानबूझकर लीक किए गए हैं। इस विषय पर आधिकारिक जांच की मांग की जा रही है।
भाजपा की चुप्पी, विपक्ष का तीखा हमला
मामले को लेकर भाजपा संगठन के किसी भी पदाधिकारी ने अब तक कोई बयान नहीं दिया है। पार्टी स्तर पर पूरी तरह चुप्पी साध ली गई है। वहीं, कांग्रेस, सपा और बसपा ने इस मामले को लेकर भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने कहा, “भाजपा की कथनी और करनी में अंतर सामने आ रहा है। यदि पीड़िता को न्याय नहीं मिला, तो कांग्रेस सड़क पर प्रदर्शन करेगी। सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने कहा, “भाजपा नेताओं की असलियत जनता के सामने आ रही है। अगर पीड़िता सपा से संपर्क करती है तो हम उसके लिए न्याय की लड़ाई लड़ेंगे। बसपा जिलाध्यक्ष मनीष सागर ने इसे भारतीय सामाजिक मूल्यों के खिलाफ बताया और भाजपा से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की।
पुलिस-प्रशासन पर भी उठे सवाल
स्थानीय प्रशासन अब तक मामले में निष्क्रिय बना हुआ है। आम लोगों और महिला संगठनों ने भी पुलिस से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल वीडियो और उससे जुड़े पहलुओं की जांच की पुष्टि नहीं हो पाई है।