OPERATION SINDOOR: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर BJP की तिरंगा यात्रा, लखनऊ से बोले CM योगी – “छेड़ेंगे नहीं, पर छोड़ेंगे भी नहीं”

OPERATION SINDOOR: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय जनता पार्टी ने तिरंगा यात्रा निकाली। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा – “छेड़ेंगे नहीं, पर छोड़ेंगे भी नहीं।”

 yogi adityanath
yogi adityanath- फोटो : social media

OPERATION SINDOOR: भारत की सैन्य ताकत और राजनीतिक नेतृत्व की दृढ़ता का प्रतीक बन चुकी ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद, भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में 10 दिवसीय 'तिरंगा यात्रा' की शुरुआत की है। इसी क्रम में बुधवार सुबह लखनऊ में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी सहित भाजपा के कई बड़े नेताओं ने भाग लिया। यात्रा में छात्रों, युवाओं, सामाजिक संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर भारत माता के साहस, सम्मान और सुरक्षा के प्रति समर्पण को दर्शाया।

योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर हमला पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों द्वारा किया गया था। देश और दुनिया ने इसकी निंदा की, लेकिन पाकिस्तान और उसके आका चुप्पी साधे रहे। जब हमारे धैर्य की सीमा पार हुई, तब ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया। सौ से अधिक आतंकियों का सफाया किया गया। पाकिस्तान की हर हिमाकत का जवाब अब भारत उसी की भाषा में देगा। हम छेड़ेंगे नहीं, लेकिन अगर कोई छेड़ेगा, तो छोड़ेंगे भी नहीं।”

तिरंगा यात्रा का उद्देश्य सैनिकों को सम्मान देना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य सैनिकों को सम्मान देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कृतज्ञता प्रकट करना और तिरंगे के प्रति सम्मान जताना है। योगी ने पाकिस्तान की स्थिति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह देश अब पूरी तरह खोखला हो चुका है, जो केवल अपनी विफलताओं की कहानी दुनिया को सुना रहा है। अब भारत किसी भी हमले का जवाब शब्दों से नहीं, शक्ति से देगा।”

Nsmch
NIHER

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भारतीय सेना को दी बधाई

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी भारतीय सेना के शौर्य और समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज पूरा देश तिरंगा यात्रा के माध्यम से भारतीय सेवा के पराक्रम का उत्सव मना रहा है। पाकिस्तान के मंसूबों को ध्वस्त कर दिया गया है। आतंकवादियों के कई ठिकाने पूरी तरह नष्ट कर दिए गए। इसके लिए मैं भारतीय सशस्त्र बलों को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा सिर्फ एक आयोजन नहीं बल्कि एक जन-जागरण अभियान है, जो देश के हर नागरिक को राष्ट्र के प्रति एकजुटता का संदेश देता है।