Political News: अंडरवियर वाली तस्वीर से बेनकाब हुए नेताजी, पैसे, पॉवर और पैरवी का काला गठजोड़ उजागर, एपस्टीन कांड की फाइलें खुलीं तो मचा भूचाल

Political News: अमेरिकी यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े नए दस्तावेज़ सामने आते ही अंतरराष्ट्रीय सियासत में हड़कंप मच गया है।...

Epstein Files Explode Leaders Exposed
अंडरवियर वाली तस्वीर से बेनकाब हुए नेताजी- फोटो : social Media

Political News: अमेरिकी यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े नए दस्तावेज़ सामने आते ही अंतरराष्ट्रीय सियासत में हड़कंप मच गया है। इन फाइलों में पूर्व ब्रिटिश राजदूत और लेबर पार्टी के दिग्गज नेता पीटर मैंडेलसन की एक आपत्तिजनक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वे सिर्फ अंडरवियर और शर्ट में एक महिला के साथ दिखाई दे रहे हैं, जबकि महिला बाथरोब में है। तस्वीर के बाहर आते ही राजनीतिक गलियारों में सनसनी फैल गई और दबाव बढ़ने पर मैंडेलसन ने प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की लेबर पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

मैंडेलसन ने सफाई देते हुए कहा कि वे पार्टी को और शर्मिंदगी नहीं देना चाहते, इसलिए खुद ही किनारे हो रहे हैं। लेकिन इस बयान से पहले ही फाइलों ने जो काली सच्चाई उगली, उसने उनकी साख को गहरी चोट पहुंचा दी। दस्तावेजों में बैंक रिकॉर्ड सामने आए हैं, जिनके मुताबिक 2003-2004 के बीच एपस्टीन ने मैंडेलसन से जुड़े खातों में 75 हजार डॉलर ट्रांसफर किए तीन किश्तों में, हर बार 25 हजार डॉलर।

इतना ही नहीं, 2009 के ईमेल्स में खुलासा हुआ है कि जब मैंडेलसन ब्रिटेन के बिजनेस सेक्रेटरी थे, तब वे एपस्टीन के कहने पर बैंकरों के बोनस टैक्स को कमजोर करने की लॉबिंग कर रहे थे। एपस्टीन ने उनसे पूछा था कि क्या टैक्स सिर्फ कैश बोनस पर लगाया जा सकता है। जवाब में मैंडेलसन ने लिखा कि वे ट्रेजरी पर दबाव बना रहे हैं। यानी सत्ता, सिस्टम और संदिग्ध रिश्तों का खतरनाक गठजोड़।

अमेरिकी न्याय विभाग ने 30 जनवरी को एपस्टीन केस से जुड़े 30 लाख पन्नों के दस्तावेज, 2 हजार वीडियो और 1.8 लाख तस्वीरें सार्वजनिक की हैं। इन फाइलों में मैंडेलसन के ब्राज़ीलियाई पति रेनाल्डो अविला दा सिल्वा का नाम भी सामने आया है, जिन्होंने 2009 में एपस्टीन से कोर्स फीस के लिए पैसे मांगे थे। एपस्टीन ने रकम भेजी और उसे गिफ्ट टैक्स से बचाने के लिए लोन दिखाने की सलाह खुद मैंडेलसन ने दी थी।

विपक्ष ने इस पूरे मामले पर स्वतंत्र जांच की मांग की है। कंज़र्वेटिव नेताओं का आरोप है कि कीर स्टार्मर ने सब कुछ जानते हुए भी मैंडेलसन को बचाया और सच सामने आने पर उन्हें खुद इस्तीफा देने दिया। उधर मैंडेलसन ने बयान जारी कर माना कि एपस्टीन पर भरोसा करना और दोस्ती निभाना उनकी सबसे बड़ी भूल थी और उन्होंने पीड़ित महिलाओं व नाबालिग लड़कियों से बिना शर्त माफी मांगी।

यह वही एपस्टीन है, जिसके खिलाफ 2005 से दर्जनों नाबालिग लड़कियों ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। आलीशान कोठियों, हाई-प्रोफाइल पार्टियों और ‘लोलिता एक्सप्रेस’ जैसे निजी जेट के जरिए चल रहा यह गुनाहों का साम्राज्य अब भी दुनिया की सियासत को नंगा कर रहा है।