Earthquake News: सुबह सुबह भूकंप के तेज झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग, इतनी रही तीव्रता
Earthquake News: सुबह सुबह लोग अपने अपने घरों में सो रहे थे तभी अचानक भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। झटका इतना तेज था कि दहशत में लोग घरों से बाहर निकल गए। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.2 मापी गई।
Earthquake News: सुबह सुबह भूकंप के तेज झटके ने लोगों में दहशत का माहौल कायम कर दिया है। लोग अपने घरों से बाहर निकल गए हैं। जानकारी अनुसार देश के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में मंगलवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। सुबह के समय आए इस भूकंप से लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।
रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई। यह भूकंप सुबह 5:59:33 बजे आया, जिसका केंद्र मणिपुर के कामजोंग क्षेत्र में स्थित था। भूकंप की गहराई जमीन से करीब 62 किलोमीटर नीचे बताई गई है, जो इसे मध्यम गहराई की श्रेणी में रखता है। भूकंप के समय अधिकांश लोग सो रहे थे, लेकिन जैसे ही धरती कांपी, लोग तुरंत घरों से बाहर निकल आए। राहत की बात यह है कि खबर लिखे जाने तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
अप्रैल में कई बार कांपी मणिपुर की धरती
यह पहली बार नहीं है जब इस महीने पूर्वोत्तर में भूकंप आया है। इससे पहले 7 अप्रैल को मणिपुर में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिनकी तीव्रता क्रमशः 4.3 और 3.0 मापी गई थी। इन झटकों का असर अरुणाचल प्रदेश तक देखा गया था।
जापान में भी आया तेज भूकंप, सुनामी अलर्ट जारी
वहीं, वैश्विक स्तर पर भी भूकंपीय गतिविधियां तेज बनी हुई हैं। सोमवार को जापान के उत्तर-पूर्वी तट पर 7.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी किया गया। अधिकारियों ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। करीब 3 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई गई है।
कश्मीर में भी महसूस हुए थे झटके
इससे पहले 18 अप्रैल को कश्मीर घाटी में 5.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। इसका केंद्र अफगानिस्तान के बदाखशान प्रांत में था और इसकी गहराई करीब 190 किलोमीटर बताई गई थी। झटकों के दौरान लोग घरों से बाहर निकल आए थे, हालांकि किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं आई।