Bihar by election result: तरारी विधानसभा सीट पर कौन चल रहा आगे? जानिए किसके सिर सजेगा ताज, मतगणना का सुबह 9.30 बजे का लाइव अपडेट
Bihar by election result: बिहार के चार विधानसभा सीट तरारी, बेलागंज, इमामगंज और रामगढ़ पर हुए उपचुनाव का मतगणना जारी है। तरारी में भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

Tarari assembly seat- फोटो : social media
Bihar by election result: बिहार विधानसभा के चार सीटों पर हुए उपचुनाव का मतगणना जारी है। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। बिहार के उपचुनाव के पहले रुझान की बात करें तो एनडीए और महागठबंधन एक दूसरे को कांटे की टक्कर दे रहे हैं। बता दें कि, बिहार के चार तरारी, बेलागंज, इमामगंज और रामगढ़ पर 13 नवंबर को उपचुनाव हुआ। वहीं आज यानी 23 नवंबर को मतगणना जारी है।
तरारी विधानसभा सीट के उपचुनाव के परिणाम की बात करें तो तरारी में भाजपा के विशाल प्रशांत ने बढ़त हासिल की है। वे करीब 5500 वोटों से आगे चल रहे हैं। सीपीआई (एमएल) के राजू यादव दूसरे नम्बर पर हैं। जनसुराज की किरण सिंह तीसरे नबंर पर है। तरारी में भाजपा सीपीआई(एमएल) को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है।
Editor's Picks