वो मेरी नातिन नहीं थी! गया में महिला की हत्या के मामले में जीतन राम मांझी ने किसी रिश्तेदारी से किया इनकार
Bihar crime - केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने नातिन की हत्या की बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा जिस महिला की हत्या हुई है, उनसे किसी प्रकार की रिश्तेदारी नहीं है। बता दे कि मांझी के पार्टी प्रवक्ता ने मृत महिला को मांझी का रिश्तेदार बताया था।

New delhi - बुधवार को गया के अतरी में एक महिला विकास मित्र की हत्या की घटना हुई। हत्या महिला के पति ने ही की थी। जिसके बाद यह कहा गया कि मरनेवाली महिला केद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की नातिन है। जिसके बाद यह मर्डर केस न सिर्फ बिहार, बल्कि देश की बड़ी खबर बन गया। अब खुद जीतन राम मांझी ने इस पर स्पष्टीकरण देते हुए साफ कर दिया है कि वो मेरी नातिन नहीं है और न ही कोई रिश्तेदारी है। हालांकि मुसहर समाज की महिला की हत्या पर उन्होंने दुख जताया है।
मांझी ने एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी
जीतन राम मांझी ने खुद इस घटना को लेकर एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि
वैसे तो मुसहर-भुईंयाँ-मांझी समाज से आने वाला हर सदस्य मेरे परिवार का सदस्य हैं। पर आज जिस महिला की हत्या हुई है वह मेरी नातिन नहीं थी। कृप्या अफ़वाहों से बचें।
गौरतलब है कि गया जिले के अतरी प्रखंड के टेटूआ गांव में सुषमा देवी नाम की एक महिला की हत्या हो गई। आरोप था कि महिला को उसके पति ने गोली मारी थी। हत्या के बाद जीतन राम मांझी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नंद लाल मांझी के द्वारा उनके रिश्तेदार में नातिन बताया गया है।उसी के आधार पर खबर प्रसारित की गई है। लेकिन अब खुद जीतन राम मांझी ने इससे इनकार कर दिया है।