बिहार के जवान ने महाराष्ट्र में दिया बलिदान, मिलिट्री हॉस्पीटल में ली अंतिम सांसे, गांव में पसरा मातम

बिहार के जवान ने महाराष्ट्र में दिया बलिदान, मिलिट्री हॉस्पी
जवान ने दिया बलिदान- फोटो : Rishav kumar

Vaishali : राघोपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी सेना के जवान ड्यूटी के दौरान महाराष्ट्र के पुणे में मिलिट्री हॉस्पीटल में इलाज के क्रम में बलिदानी हो गये। सेना के जवान के बलिदानी की खबर से गांव में मातम छा गया। स्वजन का रोते-रोते बुरा हाल है। गांव के बूढ़े बुजुर्ग बच्चों उनके घर पर पहुंच स्वजन को ढांढस बंधाया। बलिदानी सेवा के जवान राघोपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी सेवानिवृत्ति सैनिक ललन प्रसाद सिंह के 34 वर्षीय पुत्र सावन कुमार सिंह थे। 

मिली जानकारी के अनुसार सावन बीमार चल रहे थे। इलाज के लिए मिलिट्री हॉस्पीटल पुणे में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान वह बलिदानी हो गए। पार्थिव शरीर गुरुवार की सुबह 10:00 बजे गांव फतेहपुर पहुंचेगी। यह जानकारी स्वजन ने दी। 

जानकारी के अनुसार सावन कुमार सिंह का प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही शिशु विद्या मंदिर में हुई थी। वह 2010 में पटना स्थित दानापुर में आर्मी की भर्ती में शामिल होने गए थे। इसी दौरान उनका सिलेक्शन हुआ था। वह देश की सेवा पिछले कई वर्षों से कर रहे थे। 

2015 में हुई थी शादी

उनकी शादी 2015 में वैशाली जिले के शंभूपुर कुंवारी गांव निवासी निधि कुमारी के साथ हुआ था। वह दो भाई एक बहन है। उनके दो चचेरा भाई एक सीआरपीएफ एवं दूसरा इंडियन नेवी एवं भाई यूपी पुलिस में तैनात है। 

बताया गया कि सावन कुमार सिंह का तबीयत खराब था। इलाज के लिए महाराष्ट्र के पुणे मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान वह बलिदानी हो गए। उनके पिता ललन प्रसाद सिंह सेवानिवृत्ति सैनिक एवं माता ज्ञानती देवी हाउसवाइफ है। 

कल गांव पहुंचेगा शव

परिवार के लोगों ने बताया कि गुरुवार की सुबह उनका पार्थिव शरीर गांव फतेहपुर आएगा। उनके बलिदानी होने की खबर के बाद गांव के लोग उनके घर पर पहुंच के और दुख की घड़ी में शामिल हुए। उनके परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया।

Report - rishav sharma