खन्नी टॉप पर खाई में गिरी सेना की बुलेट-प्रूफ गाड़ी; 10 जवान शहीद, 7 की हालत नाजुक
जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है।खन्नी टॉप के पास भारतीय सेना का एक बुलेट-प्रूफ वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस दुखद दुर्घटना में सेना के 4 जवानों के शहीद होने की खबर है, जबकि 9 अन्य जवान घायल हुए हैं।
N4N Desk - जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया, जिसमें भारतीय सेना के10 जवान शहीद हो गए और 7अन्य घायल हैं। भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप के पास 17 जवानों को ले जा रहा एक बुलेट-प्रूफ वाहन अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए उधमपुर मिलिट्री अस्पताल एयरलिफ्ट किया गया है।
हादसे का विवरण
अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, सेना की यह बुलेट-प्रूफ गाड़ी 17 जवानों को लेकर एक ऊंची पोस्ट की ओर जा रही थी। खन्नी टॉप पर अचानक ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण गाड़ी लगभग 200 फुट गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही सेना और पुलिस ने संयुक्त रूप से तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
राहत और बचाव कार्य
बचाव दल ने अब तक चार जवानों के पार्थिव शरीर बरामद किए हैं। हादसे में 10 जवानों की मौत हो गई है, जबकि 07 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को त्वरित उपचार के लिए उधमपुर मिलिट्री अस्पताल में एयरलिफ्ट किया गया है। स्थानीय प्रशासन और सैन्य अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, हालांकि आधिकारिक तौर पर हताहतों की अंतिम संख्या की पुष्टि होना अभी बाकी है।